UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*योग शारीरिक मानसिक क्षमताओं में बृद्धि कर ऊर्जा प्रदान करती है*: शर्मीला जी

Updated on: 28 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

*हरहुआ* हरहुआ ब्लाक स्थित शर्मीला इंटर कॉलेज पुआरी खुर्द व जेडीएलपी इंग्लिश स्कूल आदमपुर ,फ़क़ीरपुर ,लमही में 'विश्व योग दिवस' के अवसर पर योगा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

    इस अवसर पर विद्यालय के व्यायाम शिक्षक हेमंत नारायण प्रजापति ने बच्चों को विविध प्रकार के योग के माध्यम से शरीर और मन को स्वस्थ रखने के बारे में बताया।   विद्यालय के प्रबंधक श्रीमती शर्मीला प्रजापति ने विश्व योग दिवस के अवसर पर छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि शारीरिक और मानसिक क्षमताओं में वृद्धि का आधार योग ही है। योग क्रियाएं शरीर को पुष्टता प्रदान करती है और हमारे शरीर को नई आध्यात्मिक ऊर्जा से परिपूर्ण करती है l 

      इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य श्रीनाथ पटेल ने बताया कि योग व्यक्ति के चरित्र का निर्माण करके राष्ट्र को मजबूत बनाता है।व्यवस्थापक रामानंद प्रजापति, प्रवक्ता शिवशंकर प्रजापति, हिमांशु प्रजापति,रामाधार पटेल,बी.एस.शर्मा ,प्रमोद कुमार, आकाश दीक्षित, राहुल कुमार, मोहित गुप्ता, प्रदीप मौर्य, किशन कुमार, सुनील यादव ,विकास यादव, अवधेश पांडेय, रेनू प्रजापति,सुनीता देवी,मधु सिंह, श्वेता सिंह अंजू देवी और अन्य लोग शामिल रहे l

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News