UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

ठंड से बचाव हेतु असहायों में कंबल वितरण

Updated on: 17 June, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी- क्षेत्र के ग्राम सभा जोगियापुर में रविवार को लेखपाल सुधीर त्रिपाठी और ग्राम प्रधान देव चंद यादव द्वारा गरीबो व असहायों में ठंड से बचाव हेतु कंबल वितरण किया गया।लेखपाल सुधीर त्रिपाठी ने बताया कि राजातालाब एसडीएम अमित कुमार के निर्देश पर पड़ रहे कड़ाके को ठंड को देखते हुए जोगियापुर गांव के बनवासी बस्ती, नट बस्ती और बिन्द बस्ती में ग्राम प्रधान के मौजूदगी में दो दर्जन से ज्यादा लोगो मे कंबल वितरण किया गया।गांव में अगर ऐसे और लोग भी है तो उन्हें चिन्हित कर कंबल दिया जाएगा।इस दौरान मंडल महामंत्री अरुण तिवारी, कल्लू यादव, अजय बिन्द, योगेंद्र यादव व अरविंद गिरी मौजूद रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News