UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*आर्थिक तंगी से जूझ रहे मान्यता प्राप्त स्कूल, सरकार तत्काल करें भुगतान:- अमित पाण्डेय*

Updated on: 24 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

*वाराणसी।* स्कूल कल्याण एसोसिएशन की आवश्यक बैठक स्कूल कल्याण एसोसिएशन के कार्यालय पर सोमवार को सुबह 10 बजे प्रारम्भ हुई। उपरोक्त बैठक में सभी पदाधिकारीयों द्वारा स्कूलों की आर्थीक तंगी के बारे मे बताया गया। स्कूल कल्याण एसोसिएशन के अध्यक्ष अमित पाण्डेय ने बताया कि कोरोना संकट के बाद मान्यता प्राप्त स्कूलों की आर्थिक स्थिति बिगड़ गई है, स्कूल कर्मचारीयों का वेतन, बिजली का बिल, बैंक का किस्त एवं विद्यालय रख रखाव का खर्च वहन कर पाने में असहाय महसूस कर रहें है। कमजोर एवं अलाभित समूह के अर्न्तगत अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 की धारा 12 (1) ग के द्वारा मान्यता प्राप्त स्कूलों में अध्यनरत बच्चों की शुल्क प्रतिपूर्ति का भुगतान सरकार द्वारा विगत 4 वर्षो से नही किया जा रहा है। जिस कारण से मान्यता प्राप्त स्कूलों के समक्ष आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है। स्कूलों को आर्थिक संकट से मुक्ति दिलाने हेतु सरकार को तुरन्त शुल्क प्रतिपूर्ति का भुगतान करना चाहिए जिससे मान्यता प्राप्त स्कूलों को आर्थिक संकट से मुक्ति मिल सकें। स्कूलों की उपरोक्त समस्यों के संदर्भ में स्कूल कल्याण एसोसिएशन के अध्यक्ष अमित पाण्डेय द्वारा देश के आदरणीय प्रधान मंत्री, आदरणीय मुख्य मंत्री उoप्रo सरकार, बेसिक शिक्षा मंत्री एवं महानिदेशक स्कूल शिक्षा को पत्र लिख कर मान्यता प्राप्त स्कूलों की समस्यों से अवगत कराया गया है। सरकार का यह कर्तव्य बनता है कि मान्यता प्राप्त स्कूलों का बकाया भुगतान तुरन्त करवाकर मान्यता प्राप्त स्कूलों को आर्थिक संकट मुक्ति दिलाने का कार्य करें, जिससे शिक्षा देने का कार्य निर्वाध गति से चलता रहे।उपरोक्त बैठक मे सभी ब्लाक अध्यक्षों के साथ डा. विजय मौर्या, अभिषेक पटेल, जैनेन्द्र मौर्या, बिसु बरनवाल, गयादीन मौर्या, पुनित पाण्डेय सहित स्कूलों के प्रबन्धक / प्रधानाचार्य उपस्थित रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News