संबंध डाटा पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
अतुल राय
वाराणसी। सफाई कर्मचारी नेताओं द्वारा मंगलवार को कन्ट्रोल रूम प्रभारी से ड्यूटी के बारे में पूछने पर कन्ट्रोल रूम प्रभारी द्वारा धक्का मारकर बाहर करने पर उग्र सफाई कर्मियों ने मंगलवार को वरूणा बृज स्थित शास्त्री घाट पर धरना प्रदर्शन किया और रैली निकाल कर विकास भवन पहुंचकर विरोध में नारेबाजी किया। धरना स्थल पर आयोजित सभा का नेतृत्व करते हुए जिला मंत्री विजय भारती ने कहा कि सीडीओ द्वारा स्थापित कंट्रोल रूम से सफाई कर्मचारियों को फोन द्वारा उपस्थित ली जाती है। उसके संबंध में जिला अध्यक्ष व जिला मंत्री वार रूम प्रभारी संदीप विश्वास से शिष्टाचार मुलाकात व अपनी समस्या से अवगत कराने हेतु वार्ता करना चाहा किंतु वार्ता करने के बजाय कन्ट्रोल रूम प्रभारी द्वारा दोनों पदाधिकारियों को आफिस के बाहर कर दिया जो एक निंदनीय कार्य है। कर्मचारी संघ के वक्ताओं ने जिला प्रशासन से कन्ट्रोल रूम प्रभारी सनदीप विश्वास को तत्काल प्रभाव से हटाने,दूरभाष द्वारा कन्ट्रोल रूम से होने वाली उपस्थिति बन्द करने समेत छ: सूत्रीय मांग किया। धरना व रैली का नेतृत्व जिला मंत्री विजय भारती ने तथा संचालन जिला अध्यक्ष संजय तिवारी ने किया। धरने में प्रमुख रूप से विजय पटेल,अरविंद भारती,लाल बहादुर,विजेंद्र कुमार,अनिल कुमार,जितेंद्र वर्मा,विष्णु प्रसाद,कोषाध्यक्ष कृष्ण कुमार,अन्नू पटेल,गोविंद यादव,ओम प्रकाश शर्मा,जितेंद्र वर्मा,शिव जनक,करण दास,श्रमण कनौजिया समेत सैकड़ो सफाई कर्मी शामिल रहे।