UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

विकास के संकल्प की यात्रा को मंजिल तक पहुंचाना सबकी जिम्मेदारी : बी पी वर्मा

Updated on: 17 April, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

अतुल राय 

 

वाराणसी। सोमवार को स्थानीय विकासखंड ग्रामपंचायत नोनौटी और पुआरीखुर्द मे विकसित भारत संकल्प यात्रा पहुंची।कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए ज्वाइंट बीडीओ बद्रीप्रसाद वर्मा ने कहा कि विकास के संकल्प की यात्रा को उसकी मंजिल तक पहुंचाना हम सबकी जिम्मेदारी है।हमे भारत की गौरवशाली संस्कृति और परंपराओ पर गर्व करना चाहिए।कार्यक्रम का शुभारंभ ज्वाइंटबीडीओ बद्रीप्रसाद ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया। स्कूल की बच्चियो ने सरस्वती वंदना और स्वागत गीत प्रस्तुत किया।सीडीपीओ रमेश यादव के नेतृत्व मे सुपरवाइजरो और आँगनबाड़ी कार्यकर्त्रियो ने पोषण स्टाल का प्रदर्शन किया।प्रभारी चिकित्साधिकारी संतोष कुमार और उनकी स्वास्थ्य विभाग की टीम ने नोनौति में 438 व पुआरी खुर्द में 426 कुल 864 लोगो के स्वास्थ्य का परीक्षण कर निशुल्क दवाएँ वितरित की।कृषि विभाग और सहकारिता विभाग के स्टाल पर किसानो ने नैनो उर्वरक किसान सम्मान निधि,केसीसी योजनाओ की विस्तार से जानकारी ली।कार्यक्रम मे एडीओ सहकारिता अवधेश सिंह,एडीओ कृषि देवेंद्र पांडेय,एडीओ आइएसबी सुनील पांडेय,एडीओ सांख्यिकी शैलेन्द्र सिंह,खंड शिक्षा अधिकारी अमित दूबे ने अपने अपने विभाग और पटल से संबंधित योजनाओ के बारे मे जनसमुदाय को जानकारी दी।कार्यक्रम का संचालन एडीओ आइएसबी सुनील पांडेय और सेक्रेटरी सीमा यादव ने किया।ग्रामप्रधान रवि कुमार और विजय कुमार ने आगंतुको और क्षेत्रीय जनता का आभार प्रकट किया।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News