UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*बड़ागाँव पुलिस ने दो वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, कब्जे से अपहृता बरामद*

Updated on: 23 July, 2026

विवेक राय की खास रिपोर्ट

 

 वाराणसी- पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम, गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त गोमती जोन व अपर पुलिस उपायुक्त गोमती जोन के पर्यवेक्षण में तथा सहायक पुलिस आयुक्त पिण्डरा के कुशल नेतृत्व में थाना बड़ागाँव पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि मु0अ0सं0- 136/2023 धारा 363/366 भादवि व 16/17 पाक्सो एक्ट थाना बड़ागांव से संबंधित अभियुक्त ओम पाण्डेय पुत्र दीपू पाण्डेय व मीना पाण्डेय पत्नी दीपू पाण्डेय निवासीगण ग्राम वसडिलीया थाना सिद्धार्थनगर जनपद सिद्धार्थनगर को थाना जीआरपी दादर में बैठाया गया है। इस सूचना पर थाना बड़ागाँव पुलिस द्वारा दिनांक 30-04-2023 को जीआरपी थाना दादर मुम्बई से उपरोक्त दोनों अभियुक्तों की गिरफ्तारी व अपहृता की बरामदगी किया गया। आज दिनांक 04-05-2023 को अभियुक्तगण व अपहृता को थाना बड़ागाँव ले आकर विधिक कार्यवाही की जा रही है। बरामद करने वाले पुलिस टीम में उ०नि० मोहित वर्मा चौकी प्रभारी साधोगंज,म०हे0का0 रीता पाण्डेय,का० पवन कुमार, थाना बड़ागाँव जनपद वाराणसी कमिश्ररेट मौजूद रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News