संवादाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
वाराणसी :- जिला मुख्यालय स्थित सर्किट हाउस में यूपी के भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य वाराणसी के प्रवासी प्रभारी प्रियांशु तिवारी ने पत्रकार वार्ता किया जिसमें प्रियांशु जी ने बताया की आगामी 2024 के लोकसभा चुनाव के पहले भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद तेजस्वी सूर्या के नेतृत्व में भारतीय जनता युवा मोर्चा देशव्यापी नमो युवा चौपाल पूरे देश में आयोजित कर रहा है जिसमे उत्तर प्रदेश में 35 हजार चौपाल आयोजित किया गया | यह चौपाल 25 फरवरी से 2 मार्च तक चलेगा वही पत्रकार वार्ता वाराणसी सर्किट हाउस सभागार में प्रियांशु तिवारी ने बताया की वाराणसी में 25 फरवरी से 2 मार्च तक 20 मंडलों में 400 स्थानों पर कार्यक्रम चलाए जायेगा जिसमे 50 हजार युवाओं को जोड़ने का काम होगा | भाजयुमो जिला मीडिया प्रभारी आशीष चौबे ने पत्रकार वार्ता में बताया की देश के युवाओं का विश्वास नरेंद्र मोदी में है आज युवाओं का उज्वल भविष्य नरेन्द्र मोदी से है आज देश ही नहीं दुनिया के सभी युवा नरेंद्र मोदी को देख रहे हैं | पत्रकार वार्ता में उपस्थित प्रियांशु तिवारी प्रदेश कार्य समिति सदस्य , अमित पांडेय जिला महामंत्री युवा मोर्चा वाराणसी, राकेश राजभर जिला महामंत्री युवा मोर्चा व आशीष कुमार चौबे जिला मीडिया प्रभारी भाजपा युवा मोर्चा वाराणसी, प्रकाश गुप्ता मण्डल उपाध्यक्ष रोहनिया ,आदित्य रावत युवा मोर्चा वाराणसी, रमाशंकर मौर्या मौजूद रहें ||