UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*बीसी सखियों के अधिकारों की रक्षा के लिए विभाग प्रतिबद्ध :* बद्री प्रसाद वर्मा*

Updated on: 23 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़ अतुल राय

 

*हरहुआ*स्थानीय विकासखंड कार्यालय मे आज दर्जन भर बीसी सखियों ने बीडीओ हरहुआ बीपी वर्मा से मिलकर उनके सामने अपनी समस्यायें रखीं।बीसी सखियो का कहना था कि उनके घर से बेलवरिया बैंक शाखा काफी दूर पड़ता है।उनका यह भी कहना था कि उनके कमीशन मे अनुचित और अनावश्यक कटौती कर ली जाती है।सीमा पटेल,साजिदा बेगम,रेखा यादव,रुक्मणी देवी,सुमन देवी,सरिता देवी की अगुवाई मे आई बीसी सखियो की शिकायत थी कि उनके मानदेय के भुगतान मे बेवजह विलंब किया जाता है।

बीडीओ हरहुआ बीपी वर्मा ने महिलाओ को समझाते हुए कहा कि उनकी समस्याओ का त्वरित निस्तारण कराया जाएगा।बीडीओ हरहुआ ने यह भी कहा कि बीसी सखियो के अधिकारो की रक्षा के लिये हम प्रतिबद्ध हैं।एडीओ सहकारिता अवधेश सिंह और एडीओ आइएसबी संजय श्रीवास्तव ने बीसी सखियो की समस्याओ को सुना और उनके समाधान का आश्वासन दिया।इस दौरान एडीओ पंचायत मयंक मोहन गौड़, एडीओ सांख्यिकी शैलेन्द्र सिंह , जयप्रकाश भारती, चंद्रबली व संजय गुप्ता , रत्नेश कुमार कंप्यूटर आपरेटर उपस्थित रहे।

(फोटो)

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News