संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
वाराणसी- चन्दीरक राम पुत्र श्री विश्वनाथ राम निवासी महसिया थाना रिंगा जनपद सीतामणी बिहार उम्र करीब 46 वर्ष जिनकी मानसिक स्थिति ठीक न होने के कारण लगभग एक सप्ताह पूर्व घर से बिना बताए कहीं निकल गये थे और भटकते-भटकते लोहता थाना क्षेत्र में आ गये। आज दिनांक 16.05.2023 को संदिग्ध हालत में भटकते हुए व्यक्ति के सम्बन्ध में ग्रामीणों द्वारा सूचना प्राप्त होने पर थाना लोहता पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए भटके हुए उपरोक्त व्यक्ति को थाने पर लाकर पूछताछ कर घर का पता मालूम किया गया तथा गुमशुदा / भटके हुए व्यक्ति के परिजनों को सूचित किया गया। सूचना पाकर गुमशुदा के भतीजे श्री सतीश कुमार पुत्र श्री नन्द किशोर राम निवासी छतौना विशुनपुर थाना पिपराजी जिला शिवहर बिहार थाने पर आये तथा भटके हुए अपने फूफा श्री चन्दीरक राम की पहचान किये। थाना लोहता पुलिस द्वारा सतीश कुमार को उनके भटके हुए फूफा श्री चन्दीरक राम को सुपुर्द किया गया। सुपुर्दगी में लेते हुए श्री सतीश कुमार प्रसन्न दिखे तथा कमिश्नरेट वाराणसी पुलिस का आभार व्यक्त किये।