UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

पेंशनरों ने बड़े चिकित्सा प्रतिपूर्ति दावे को सहज बनाने की उठायी मांग, किया बैठक 

Updated on: 24 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी --कलेक्ट्रेट कचहरी परिसर मे रविवार को उत्तर प्रदेश सेवा निवृत्त कर्मचारी पेंशनर एसोसिएशन शाखा वाराणसी के बैनर तले जनपद के पेंशनरों ने एक बैठक आयोजित किया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए वीरेन्द्र सिंह ने कहा कि सभी पेंशनर साठ वर्ष के उपर ही हैं। अवस्था के अनुसार अधिकांश पेंशनर किसी न किसी बिमारियों से जूझ रहे हैं। उन्हें चिकित्सा प्रतिपूर्ति एवं कैशलेश कार्ड की सुविधा दिया जाय। क्योंकि पेंशनर इलाज के छोटे-छोटे खर्चे खुद वहन कर लेता है,पर बड़े-बड़े चिकित्सा की प्रतिपूर्ति दावे सरकारी कार्यालयों की प्रक्रिया से गुजरते हैं।क्लेम मिलने मे‌ सालों लग जाते हैं।समय अधिक लगने पर पेंशनर ऊबकर छोड़ देता है।इसे सहज बनाने की मांग किया। इसके साथ ही कैशलेश सुविधा को सभी विशेषज्ञ चिकित्सालयों में लागू कराने, पेंशनरों की राशि खर्च कटौती पर विचार करने आदि की मांग करने पर सहमति बनी। बैठक में नए सदस्य रामकुमार सिंह सेवानिवृत्त राष्ट्रीय कुश्ती कोच एवं श्याम जी प्रसाद स्वास्थ्य विभाग तथा इस माह जन्म दिवस में मदन मोहन श्रीवास्तव, दीनानाथ, पिनाकी चटर्जी को पदाधिकारियों ने फूलों की माला पहनाकर स्वागत किया तथा दीर्घायु होने की कामना किया। बैठक में प्रमुख रूप से रविंद्र कुमार, राजेंद्र सिंह, रामजी पाण्डेय, प्रेम कुमार, आनंद, मोतीराम गुप्ता, हेमंत कुमार आदि उपस्थित रहे बैठक की अध्यक्षता वीरेंद्र सिंह ने तथा संचालन जिला मंत्री अशोक सिंह ने किया

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News