संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
*वाराणसी।* पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मृत आत्माओं की शांति के लिए माता अन्नपूर्णा के दरबार में भक्तों ने मिलकर 2 मिनट का मौन रख कर शांति पाठ किया गया। और साथ ही माता अन्नपूर्णा से यह कामना की गई कि आतंकियों का समूल नष्ट हो और मृत परिवार के लोगों को संबल प्रदान हो भाजपा संस्कृति प्रकोष्ठ के संयोजक गीतकार कन्हैया दुबे केडी ने आतंकियों के समूल नष्ट करने के लिए मोदी सरकार से मांग भी की शोक व्यक्त करने वालों में प्रमुख रूप से पं अवशेष पांडेय , विनीत त्रिपाठी , गीतकार कन्हैया दुबे केडी, पं सुनील शर्मा, पुनीत जेटली, पागल बाबा मारकंडेय तिवारी, शुभम विशाल, दीपू सहित अनेक लोग शामिल थे।