संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
*वाराणसी।* कार्यकर्ता संगठन के रीढ़ होते हैं जिनके कंधों पर नैतिक दायित्वों का बोझ होता है आज जरूरत है सदस्यता अभियान कार्यशाला में कि हर कार्यकर्ता हर स्तर पर जुटकर इसे अंतिम मुकाम तक पहुंचाए।
आज भाजपा क्षेत्रीय कार्यालय केशरीपुर रोहनिया वाराणसी में सदस्यता अभियान-2024 के कार्यशाला के कार्यक्रम को पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ महेन्द्रनाथ पाण्डेय , जिला प्रभारी अरुण पाठक व भाजपा जिलाध्यक्ष सदस्य विधान परिषद हंसराज विश्वकर्मा ने अपने सम्बोधन में व्यक्त किया।
कार्यशाला में जहां हर स्तर के कार्यकर्ता एक मंच पर इकठ्ठा होकर संकल्पित रहे। सदस्यता अभियान को मुकाम तक ले जाने के लिए सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने अपने उत्साह का परिचय दिया।