UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

भगेरी में पहली बार भव्य ग्राम देवी मंदिर में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा, पांच दिवसीय धार्मिक महोत्सव का शुभारंभ

Updated on: 17 June, 2026

कलश यात्रा से शुरुआत, प्राण प्रतिष्ठा व भंडारे में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का सैलाब

पुर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़ ब्यूरो चीफ विवेक सोनी 

जौनपुर, रामपुर  थाना क्षेत्र के ग्राम भगेरी में नव-निर्मित ग्राम देवी मंदिर में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा एवं महाप्रसाद को लेकर भव्य पांच दिवसीय धार्मिक महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। ग्रामवासियों के सहयोग एवं माता की असीम कृपा से हो रहे इस आयोजन को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह और श्रद्धा का माहौल बना हुआ है।आयोजन की शुरुआत 16 जून 2026, मंगलवार को शाम 7 बजे भव्य कलश यात्रा एवं मूर्ति परिक्रमा के साथ होगी, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालु भाग लेंगे। इसके पश्चात 17 जून 2026, बुधवार को वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा संपन्न कराई जाएगी।कार्यक्रम का समापन 19 जून 2026, शुक्रवार को विशाल महाप्रसाद एवं भंडारे के साथ होगा, जिसमें क्षेत्रभर से हजारों श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। आयोजन समिति द्वारा सभी श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में पहुंचकर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की गई है।
यह आयोजन  अच्छेलाल दुबे विष्णू कांत दुबे म मिठाईलाल दुबे उदयराज संतोष दुबे प्रधान समस्त भगेरी ग्रामवासी एवं भक्तगण के सहयोग से संपन्न हो रहा है, जो गांव में धार्मिक एवं सांस्कृतिक एकता का प्रतीक बन रहा हैं

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News