संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
वाराणसी। शाशन के मंशा अनुरूप मिशन शक्ति दीदी के चौथे संस्करण में एडीसीपी महिला अपराध ममता रानी के निर्देशन में वाराणसी के समस्त थाने के एन्टी रोमियो टीम द्वारा लगातार महिलाओं/बालिकाओं को उनके हक और अधिकार के प्रति जागरूक किया जा रहा है। साथ ही टीम द्वारा टोल फ्री नम्बर-1090,112,102,108 आदि के बारे में विस्तार से बताया जा रहा है।वही इस संदर्भ में एडीसीपी का कहना है कि महिलाओं/बालिकाओं को बिल्कुल भी डरने की जरूरत नही है। पुलिस उनके सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।मुश्किल समय मे महिलाएं/बालिकाए 112 या 1090 पर फोन कर पुलिस का सहयोग ले सकती है।