UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*महिला ने पड़ोसियों पर पति को अपहरण करने का दर्ज कराया था मुकदमा, पति घूम रहा था बृंदावन*

Updated on: 13 June, 2026

विनोद यति की खास रिपोर्ट

 

चोलापुर- चोलापुर थाने में एक महिला ने अपने डॉ पति के गायब होने पर शंका जताई थी और अपने पड़ोसियों के नाम थाने पर तहरीर दिया था भोपापुर की रहने वाली दुर्गावती पटेल का कहना था कि उसका पति विजय पटेल 8 अगस्त को भोर में घर से टहलने के लिए निकले थे वापस नहीं आए जो कि पेशे से झोला छाप डाक्टर है उसने पुलिस को दिए गए शिकायती पत्र में कहा था कि गांव के शीतला, रूपनारायण, गोविंद पटेल, अजय पटेल, नंदलाल के द्वारा मेरे पति का अपहरण कर लिया गया है क्यों कि मेरे घर जाने के लिए रास्ता नहीं था जिसको मेरे पति शासन और प्रशासन कि मदद से बनवा दिए जिसको लेकर अक्सर धमकी दूसरे के माध्यम से मिलती थी मुझे शंका है कि मेरे पति को सुबह टहलते समय इन्ही लोगो ने गायब कर दिया है पुलिस तहरीर के आधार पर अपहरण का मुकदमा दर्ज कर पुलिस गांव के कई लोगो से पूछताक्ष कर ही रही थी कि आज सुबह पति अपने घर आ धमके, वही चोलापुर पुलिस ने भी राहत की सांस ली।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News