संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
*वाराणसी।* थाना आदमपुर क्षेत्र में हुए अपहरण के बाद हत्या के सनसनीखेज मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। फरार चल रहे 25-25 हजार रुपये के दो इनामी अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी के अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई।बसंता कॉलेज के पास से दबोचे गए आरोपी पुलिस के अनुसार, दोनों अभियुक्तों को *17 फरवरी 2026* को बसंता कॉलेज यूनियन बैंक से लगभग 50 मीटर आगे से गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान — रवि कुमार गुप्ता (32 वर्ष),* निवासी तेलियाना जलालीपुरा, थाना आदमपुर राहुल विश्वकर्मा (26 वर्ष),* निवासी तेलियाना जलालीपुरा, स्थायी पता डोमरी पड़ाव, थाना रामनगरके रूप में हुई है। दोनों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित था।*शराब पार्टी से शुरू हुआ विवाद, हत्या में बदला पुलिस पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा हुआ। आरोपियों ने बताया कि *29 जनवरी 2026* को वे अपने साथियों के साथ जलालीपुरा में पनारू पान वाले की दुकान के सामने ऑटो में बैठकर शराब पी रहे थे। इसी दौरान *साड़ी की कमीशन को लेकर सनी सोनकर से विवाद* हुआ। गाली-गलौज और मारपीट में सनी के सिर पर ईंट लग गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
*गंगा में फेंका शव, अपहरण का रचा गया नाटक हत्या के बाद आरोपियों ने शव को ऑटो में लादकर रामनगर टेंगरा मोड़ होते हुए *विश्वसुन्दरी पुल* पहुंचाया और पुल के बीच से गंगा नदी में फेंक दिया। बाद में अपहरण का नाटक रचकर मामला दबाने की कोशिश की गई।
*पहले ही पकड़े जा चुके थे तीन आरोपी इस केस में पहले ही *10 फरवरी 2026* को तीन अन्य अभियुक्त गिरफ्तार किए जा चुके हैं। अब इन दो इनामी बदमाशों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस को पूरी साजिश की कड़ी मिल गई है। फिलहाल पुलिस दोनों से गहन पूछताछ कर आगे की विधिक कार्रवाई में जुटी है।शहर में अपराधियों पर लगातार शिकंजा कस रही वाराणसी पुलिस की इस कार्रवाई को बड़ी कामयाबी माना जा रहा है।