संवादाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
*मिर्जामुराद।* सेवापुरी विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय खगरामपुर में शुक्रवार को निपुण महोत्सव समारोह बड़े ही धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।एआरपी सेवापुरी आलोक त्रिपाठी ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान एक पेड़ माँ के नाम विद्यालय परिसर में लगाया गया।वही विद्यालय के बच्चों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।इस दौरान निपुण बच्चों को माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया और निपुण चैंपियन के अभिभावकों को भी माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया और सभी लोगो को निपुण का शपथ दिलाया गया।इस दौरान सतीश कुमार यादव, रचना सिंह, रोली श्रीवास्तव, सतीश कुमार मौर्या, राजेश कुमार यादव, अवधेश विश्वकर्मा, अमृत कुमार मंडल, मनोज कुमार सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे।