UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*युवा खेल को खेल की भावना के साथ खेलते हुए प्रतिस्पर्धी बन नई जानकारियां प्राप्त कर आगे बढ़ें।*

Updated on: 17 April, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

*हरहुआ।*युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग वाराणसी द्वारा उत्तर प्रदेश ग्रामीण खेल लीग के अंतर्गत खंड स्तरीय ग्रामीण खेल प्रतियोगिता के0 के0 इंटर कालेज के मैदान में सम्पन्न हुआ।

  समापन के मुख्य अतिथि प्रिंसिपल नगीना सिंह यादव ने कहा कि खिलाड़ी खेल की भावना के साथ खेलते हुए नई तकनीक के साथ आगे बढ़ें। 

 *सब जूनियर पुरुष वर्ग*

1. कुश्ती 45 kg में विजय यादव प्रथम एवम अंश पटेल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

2. कुश्ती 51kg में अभिनव कुमार यादव प्रथम एवम अमन पटेल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

3– वॉलीबॉल में काजीसराय की टीम विजेता एवम दासेपुर उपविजेता रही ।

**सब जूनियर महिला वर्ग* 

1. कुश्ती 53 kg में सुमन यादव प्रथम एवम आंचल यादव ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

2– वॉलीबॉल में दासेपुर की टीम विजेता रही।

 *जूनियर वर्ग पुरुष में*

1. कुश्ती 57 kg में अभिषेक कुमार यादव प्रथम एवम जयप्रकाश ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

2– वॉलीबॉल में पुआरीकला की टीम विजेता एवम पश्चिमपुर उपविजेता रही ।

 *जूनियर वर्ग महिला में*

1. कुश्ती 53 kg में प्रतिष्ठा यादव प्रथम एवम खुशी यादव ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

2. कुश्ती 59kg में सोना यादव प्रथम एवम अलका यादव ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

 *सीनियर वर्ग पुरुष में*

1. कुश्ती 74 kg में प्रदीप कुमार यादव प्रथम एवम सोविंद कुमार यादव ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

2– वॉलीबॉल में काजीसराय की टीम विजेता एवम वाजिदपुर उपविजेता रही ।

 कार्यक्रम में प्रमुख रूप से रवि, लवकुश, सत्यप्रकाश, कमलेश प्रसाद, मुकेश पाण्डेय, सुनील सोनकर, भोलेनाथ, सरिता, पुष्पांजलि, अविनाश का विशेष सहयोग रहा । खंड स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ी जिला स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेंगे ।

कार्यक्रम का संचालन अनुदेशक धनन्जय तिवारी ने किया।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News