संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
वाराणसी -- फूलवासी देवी मेमोरियल कान्वेंट स्कूल गिलट बाजार वाराणसी के नौ बच्चों ने काशी सांसद खेलकूद प्रतियोगिता- 2024 के भिन्न-भिन्न खेल प्रतियोगिताओं थाई बाक्सिंग,शतरंज,दौड़,रस्सी कूद, चित्रकला प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर विजेता हुए। उक्त जानकारी देते हुए विद्यालय की प्रधानाचार्य सरला सिंह ने बताया कि इस विद्यालय के कुल 43 प्रतिभागियों ने भिन्न-भिन्न खेलों में हिस्सा लिया था जिसमें से नौ प्रतिभागी अमन यादव,मानसी तिवारी, आदित्य यादव,सान्हवी सिंह,सूरज कुमार,रेहान खान,अपेक्षा त्रिपाठी,आर्यन यादव व गौरव सिंह विजेता घोषित किये गये।इन सभी विजेताओं को सिगरा स्थित सम्पूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम में सोमवार को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया।सरला सिंह ने बताया कि यह सभी पहली बार काशी सांसद खेलकूद प्रतिभा के हिस्सा बने।इन सभी प्रतिभागियों के प्रशिक्षक दीपक कुमार शर्मा रहे। खेलकूद प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले प्रतिभागियों के अभिवावकों का काफी सहयोग रहा। विजेता होनहार प्रतिभागियों के इस उपलब्धि पर हमारा विद्यालय गौरवान्वित महसूस करता है। वार्ता के दौरान विद्यालय के प्रबन्धक बेद प्रकाश सिंह व प्रशिक्षक दीपक कुमार शर्मा,चन्द्रमोहन गोस्वामी,उर्वशी सिंह व अन्य शिक्षिकायें उपस्थित रहीं।