छविनाथ यादव की खास रिपोर्ट
*प्रधान संघ के अध्यक्ष को ब्लाक कर्मचारियों ने दी शोक संवेदना*
हरहुआ,वाराणसी। स्थानीय विकासखंड अंतर्गत ग्रामपंचायत वाजिदपुर के ग्राम प्रधान लालमन यादव के पिता के निधन का समाचार सुनकर ब्लाक हरहुआ के अधिकारी व कर्मचारीगण शुक्रवार को शोक संवेदना व्यक्त करने लालमन यादव के घर पहुँचे।परिवार द्वारा तेरहवीं का भोज न करने के निर्णय पर एडीओ सहकारिता अवधेश सिंह ने कहा कि परंपराओं का निर्वहन हमारा दायित्व है परंतु परंपरायें जब बोझ बन जायें तब वह रूढ़ि कहलाती हैं।ऐसे मे इनमे जनहित मे संशोधन की आवश्यकता समय की मांग है।एडीओ सहकारिता अवधेश सिंह,एडीओ सांख्यिकी शैलेन्द्र सिंह और आँकिक रवीन्द्र यादव ने ग्रामप्रधान के दिवंगत पिता की फोटो पर माल्यार्पण करके भावभीनी श्रद्धाँजली दी।लालमन यादव के भाई तथा सदस्य जिला पंचायत मूलचंद यादव ने ब्लाक कर्मचारियो का धन्यवाद ज्ञापन करते हुए आभार प्रकट किया।