UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

केराकत सर्राफा एसोसिएशन ने जिला अध्यक्ष अमर जौहरी का किया स्वागत

Updated on: 17 April, 2026

रजनी सोनी की खास रिपोर्ट
जौनपुर। बुधवार की शाम जिला सर्राफा एसोसिएशन के अध्यक्ष अमर जौहरी का केराकत सर्राफा एसोसिएशन ने किया स्वागत व व्यापारियों की समस्याओं को लेकर हुई चर्चा। बुधवार शाम लगभग 7:00 बजे केराकत तहसील सर्राफा एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रभाकर वर्मा और शुभम कुमार सेठ ने अपने एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ अमर जौहरी सर्राफा एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष का माल्यार्पण कर स्वागत किया। माल्यार्पण कार्यक्रम के बाद सभी सर्राफा एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने व्यापारियों की समस्या एवं उनके सुरक्षा व व्यापार के संबंध में एक बैठक की गई। इस मौके पर केराकत तहसील क्षेत्र के बड़ी संख्या में सर्राफा व्यापारी उपस्थित हुए और अमर जौहरी का स्वागत किया। आश्चर्य की बात यह है कि सर्राफा एसोसिएशन अपने में एक अच्छा स्थान रखता है लेकिन इसकी अच्छाई को और व्यापारियों की ताकत को कमजोर करने के लिए कुछ लोगों ने एक बंद कमरे में खुद माला पहन कर दूसरे सर्राफा एसोसिएशन का जो ऐलान किया इससे यह प्रतीत होता है कि। इस समाज के विरोधी लोगों द्वारा व्यापारियों की ताकत को कमजोर करने के लिए अलग-अलग नाटक कर रहे हैं। जबकि कुछ माह पूर्व नगर के घनश्याम मैरिज हाल में बड़ी संख्या में जुटे सर्राफा व्यापारियों ने सर्वसम्मति से अमर जौहरी को अध्यक्ष चुना था यह बात कुछ चंद लोगों को नागवार लगी और इसे कमजोर करने की साजिश करने लगे विजयदशमी के 2 दिन पूर्व एक बंद कमरे में खुद ही माला पहनकर लोग अलग-अलग पदाधिकारी बन गए जबकि सर्राफा समाज में इनकी कहीं कोई पूछ नहीं की जाती |

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News