UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

निशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन एवं मेगा नेत्र शिविर का आयोजन किया गया 

Updated on: 05 June, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

अतुल राय 

वाराणसी। गणेशपुर भेल के सामने तरना में आज शनिवार को नाईक एनर्जी मैन्युफैक्चरिंग प्राइवेट लिमिटेड द्वारा हिंदू सेवा सदन चिकित्सालय के सहयोग से नि:शुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन,लेंस प्रत्यारोपण,नेत्र परीक्षण,चश्मा एवं दवा वितरण का मेगा शिविर डा0 सौम्य राय,डा0 सुचिता सिंह,डा0 वेद प्रकाश जायसवाल,डा0 मानसी पंकज के द्वारा सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। शिविर में सैकड़ों लोगों ने पहुँचकर नेत्र रोग विशेषज्ञों से परामर्श लिया और उपचार प्राप्त किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. अभिषेक चंद्रा तथा विशिष्ट अतिथि भानु अग्रवाल,संस्थापक नाइक एनर्जी,उपस्थित रहे। प्रबंध समिति के अशोक कुमार गुप्ता,बैजनाथ प्रसाद,अध्यक्ष राजेंद्र मोहन शाह,तथा सचिव अमित केडिया ने बताया कि शिविर में बड़ी संख्या में मरीजों को नि:शुल्क जॉच और दवाओं का वितरण किया गया। प्रबंध समिति के अध्यक्ष अशोक कुमार गुप्ता ने कहा कि “हमारा उद्देश्य है कि आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को भी उच्चस्तरीय एवं गुणवत्तापूर्ण नेत्र चिकित्सा सुविधाएँ आसानी से उपलब्ध हों। आज के शिविर में भारी संख्या में लोगों ने विशेषज्ञ चिकित्सकों से उपचार प्राप्त किया,जो हमारे प्रयासों को सार्थक बनाता है।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News