संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
वाराणसी काशी विश्वनाथ क्षेत्र में शासन और प्रशासन के अधिकारियों की ओर से तमाम निर्देशों के बावजूद भी यातायात पर रोक नहीं लगाई जा रही है। पुलिस प्रशासन की मेहरबानी से ऑटो और टोटो गोदौलिया और मैदागिन से धड़ल्ले से ज्ञानवापी तक जा रहे हैं। आम जनता को उसके हाल पर छोड़कर विश्वनाथ मंदिर में व्यवस्था में लगी पुलिस अपने लोगों को दर्शन करने में मशगुल थे। आज सुबह गंगा घाट से कलश यात्रा निकाली गई थी शासन के निर्देश के बाद भी पुलिस वालों ने सभी श्रद्धालुओं को रोक दिया गर्मी में सभी बेहाल थे 20 साल से कलश यात्रा के लिए अलग से व्यवस्था करने वाले विश्वनाथ मंदिर प्रशासन इस बार आम दर्शनार्थियों के बीच कलश यात्रा वाले भक्तों को झोक दिया जिससे बड़ी संख्या में दर्शनार्थी हाल बेहाल थे जबकि इस कलश यात्रा में आयुष राज्य मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालू भी शामिल थे।????