संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
वाराणसी। शासन के मंशा अनुरूप कमिश्नरेट वाराणसी की पुलिस शक्ति दीदी/मिशन शक्ति फेस 4 के अंतर्गत लगातार विभिन्न क्षेत्र के दुर्गा पूजा पंडालो में व अन्य सार्वजनिक जगहों पर महिलाओं को उनके हक और अधिकार के प्रति जागरूक किया। इस दौरान पुलिस की मानवीय चेहरा लोगों के बीच आया और लोग पुलिस के इस उत्कृष्ट कार्य की सराहना कर रहे हैं।बता दे कि मिशन शक्ति और शक्ति दीदी अभियान में एडीसीपी महिला और अपराध ममता रानी चौधरी के निर्देशन में समस्त थानों की एंटी रोमियो टीम के द्वारा उत्कृष्ट कार्य कर किया जा रहा है।