संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
वाराणसी- पुलिस आयुक्त वाराणसी के लंबित मालों के निस्तारण हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम मे श्रीमान पुलिस उपायु वरुणा जोन के निर्देशन में, माननीय न्यायालय से आदेश प्राप्त कर आज दिनांक 27.08.23 को गठित टीम के अधिकारियों एवं कर्मचारीयों की उपस्थिति में आबकारी अधिनियम के कुल 20 मुकदमों से संबंधित माल (शराब अंग्रेजी व देशी करीब 319 लीटर) को थाना परिसर रोहनिया मे ही गड्ढा खुदवाकर नियमानुसार नष्ट कराने के उपरान्त गैलन व शिशियो के टुकड़ों को गढ्ढे में डाल कर गढ्ढे को बन्द करवाया गया। नष्ट किये गये माल शराब का सैम्पल लिया गया एवं वीडियो ग्राफी व फोटो ग्राफी की गयी तथा पंचनामा तैयार किया गया।विनष्टीकरण के दौरान मौजद टीम में प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार अंबष्ट थाना,उ0नि0 अभिषेक कुमार तिवारी,हे०मु० मनोज कुमार मिश्रा थाना रोहनिया कमिश्नरेट वाराणसी शामिल रहे।