UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*बेटे को अगवा कर फिर विवाहिता को किया गायब, मुकदमा*

Updated on: 28 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

*मिर्जामुराद(वाराणसी)।* बच्चों को घर पर जाकर ट्यूशन पढ़ाने वाले शिक्षक का विवाहिता से दिल लग गया।विवाहिता की चाहत में आशिक कुछ माह पूर्व उसके बेटे को अगवा करने के साथ ही पति पर चाकू से वार किया।हालांकि पंचायत के बाद मामले में सुलह हो गया।इसके कुछ बाद आशिक ने विवाहिता को बहका-फुसलाकर घर से भगा गायब कर दिया।गाजीपुर के नन्दगंज निवासिनी विवाहिता की मां दो माह तक परेशान होने के बाद पुलिस कमिश्नर को प्रार्थना पत्र दी।सीपी के निर्देश पर गुरुवार की रात पुलिस ने मेंहदीगंज गांव निवासी शमशेर के खिलाफ केस दर्ज कर खोजबीन शुरू की हैं।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News