संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
मिर्जामुराद। रोहनिया विधायक सुनील पटेल ने कहा कि खेल हमारे जीवन का अभिन्न अंग हैं।शिक्षा के साथ-साथ खेल का जीवन में बहुत बड़ा महत्व हैं।खेल से शारीरिक व मानसिक विकास होता हैं।
विधायक बुधवार को गंगापुर इंटर कालेज के प्रांगण में गंगापुर एकेडमी द्वारा आयोजित पांच दिवसीय 38 वें पंडित कृष्णदेव उपाध्याय राज्य स्तरीय प्राइज मनी हॉकी प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर मुख्यअतिथि के पद से उपस्थित रहे।विशिष्ट अतिथि के रूप में अपना दल के प्रदेश उपाध्यक्ष धीरेंद्र सिंह 'सोनू' तथा गंगापुर नगर पंचायत अध्यक्ष के प्रतिनिधि संतोष सेठ व पूर्व अध्यक्ष दिलीप सेठ उपस्थित रहे।इससे पूर्व मुख्यअतिथि ने झंडारोहण करने के साथ ही मैदान में खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच का शुभारंभ किया।
अध्यक्षता एकेडमी के अध्यक्ष मो.हुसैन अंसारी संचालन चरणदास गुप्ता व अतिथियों का स्वागत कोषाध्यक्ष व तहसील बार के पूर्व महामंत्री प्रदीप सिंह (अधिवक्ता) व विजय राजभर ने किया।
पहला मैच कैंट स्टार बनाम एलबीएस इंटर कालेज के बीच खेला गया।एलबीएस ने 4–1 से मैच जीता।दूसरा मैच मालवीय बीएचयू व विकास इंटर कालेज के बीच खेला गया।मालवीय बीएचयू ने 4-0 से मैच जीत लिया।प्रतियोगिता को सफल बनाने में निर्णायक की भूमिका में मु.अंसार अंसारी, घनश्याम चोटी वाले, सुनील यादव, सुरेन्द्र गौड़, आशीष, राहुल सिंह रहे।
इस अवसर पर डा.विपिन बिहारी सिंह, चेतनारायण, रोहित मोदनवाल, डीएम यादव, माता प्रसाद मौर्य, हरेराम गुप्ता, लालबहादुर, अवधेश, पत्रकार शैलेन्द्र सिंह 'पिन्टू', त्रिपुरारी यादव समेत अन्य उपस्थित रहे।