UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*हरहुआ स्थित प्रज्ञा हॉस्पिटल के प्रबन्धक डॉ रत्नेश द्विवेदी का दिल्ली के निजी हॉस्पिटल में इलाज के दौरान निधन।*

Updated on: 17 April, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़ 

 

*हरहुआ।* हरहुआ स्थित प्रज्ञा अस्पताल के प्रबंधक डॉ0 रत्नेश द्विवेदी (49 वर्ष )की इलाज के दौरान आज निधन हो गया। पिछले कई माह से लीवर की बीमारी से पीड़ित रहे ।दिल्ली के आई एल बी एस अस्पताल( निजी अस्पताल) में उनका इलाज चल रहा था। उनका अंतिम संस्कार कल वाराणसी में किया जाएगा।

इनके पिता डॉ0 ए0 के0 द्विवेदी जो वाराणसी में सीएमओ रहे और प्रज्ञा अस्पताल के संस्थापक हैं। इनके माता प्रज्ञा द्विवेदी और बड़े भाई पद्मेश द्विवेदी है। डॉ0 रत्नेश की पत्नी पुष्पा द्विवेदी और पुत्र प्रथमेश द्विवेदी ,पुत्री अनन्या द्विवेदी है।

          प्रज्ञा अस्पताल का उद्घाटन 10अक्टूबर वर्ष 2002 को हुआ था। जिसके प्रबंधन का कार्य डॉ0 रत्नेश द्विवेदी ही देखते रहे। लंबे समय तक सेवा भावना के साथ हर वर्ग के लोगों का इलाज करते रहे। मृदुभाषी व व्यवहार कुशल होने के चलते सबके प्रिय बने रहे।इनके आकस्मिक निधन से हरहुआ क्षेत्र के सभी वर्गों में दुःख व्याप्त है।

पूर्व में मैनेजर रहे वेदप्रकाश राय व पीआरओ सुभाष पटेल के अनुसार अस्पताल व क्षेत्र के लिए घटना को बड़ी क्षति बताया।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News