संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
*वाराणसी।* अजगरा विधान सभा के चोलापुर मंडल में शनिवार को गांव चलो अभियान के तहत भाजपा के जिला उपाध्यक्ष अखंड प्रताप सिंह ने शक्तिकेन्द्र हथियर के बूथ संख्या 298, 299 व 306 में घर-घर जाकर महिला-पुरुष मतदाताओं व कार्यकर्ताओं से जनसम्पर्क किया।इस दौरान केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा जन कल्याण हेतु जनहित में चलाई जा रही योजनाओं व उपलब्धियों को जनता के बीच रखने के साथ ही उससे संबंधित पर्चे भी बांटे गए।