संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
वाराणसी- पुलिस आयुक्त वाराणसी के अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त वरुणा ज़ोन के निर्देशन मे, अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के पर्यवेक्षण में एवं सहायक पुलिस आयुक्त सारनाथ के नेतृत्व में थाना चोलापुर पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर अभियुक्तगण 1. अरुण राजभर पुत्र पप्पू राजभर निवासी ग्राम मड़ई कपिसा थाना चोलापुर वाराणसी व 2. विनय कुमार भारती पुत्र जितेन्द्र निवासी ग्राम मड़ई कपिसा थाना चोलापुर वाराणसी को आज दिनांक-19.05.2024 को समय करीब 01.25 बजे कपिसा मोड़ थाना चोलापुर कमिश्नरेट वाराणसी से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे से 01 अदद अवैध देशी तमंचा व 02 अदद कारतूस 315 बोर बरामद हुआ। उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना चोलापुर पुलिस द्वारा मु0अ0सं0-173/2024 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर अग्रेतर विधिक कार्यवाही की जा रही है।अभियुक्त से पूछताछ का विवरण- अभियुक्तगण ने पूछताछ पर बताया कि हम लोगों के ऊपर पहले से भी बहुत मुकदमे हैं, हम लोग कई बार जेल भी जा चुके हैं, लोगों को डराने-धमकाने के लिए हम लोग अपने पास तमंचा रखते हैं कि आज आप लोगों द्वारा पकड़ लिये गये।गिरफ्तार करने वाली टीम में उ0नि0 आदित्य सेन सिंह,उ0नि0 अनिल कुमार सिंह,का0 गिरीश यादव,का0 देशनाथ सिंह थाना चोलापुर कमि0 वाराणसी शामिल रहे।