UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

सीसी टीवी कैमरा असामाजिक तत्वों के खिलाफ सशक्त माध्यम - अशोक मुथा जैन 

Updated on: 21 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

अतुल राय 

 

वाराणसी। शिवपुर थाना क्षेत्र के होलापुर स्थित संत अतुलानंद रेजिडेंशियल अकैडमी (सारा) परिसर में मंगलवार को मिशन शक्ति कार्यशाला के समापन समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि पुलिस आयुक्त अशोक मुथा जैन ने अपने संबोधन में कहा कि समाज में सारी व्यवस्थाएं हैं परंतु जरूरतमंद को पता नहीं चल पाता मिशन शक्ति नारी सुरक्षा के माध्यम से हम सभी का प्रयास है की महिलाओं व बच्चियों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया जाए।साथ ही उन्होंने ऑपरेशन दृष्टि के महत्व के बारे में छात्र छात्राओं को बताते हुए कहा कि अराजक तत्वों के खिलाफ कैमरा एक बहुत बड़ा हथियार है,ज्यादातर घटनाओं की जांच के दौरान कैमरे ही मुलजिम तक पुलिस को पहुंचा पाते हैं इसलिए आप सभी से अनुरोध है कि अपने मकानों के आगे,चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे अवश्य लगाएं ताकि किसी भी प्रकार की घटना का पर्दाफाश करने में कठिनाई न हो। इस मौके पर स्कूल की निर्देशिका दिव्या सिंह व प्रधानाचार्य अविनाश पांडे द्वारा पुलिस आयुक्त को 20 सीसीटीवी कैमरे भेंट किए गए।इस मौके पर डीसीपी महिला अपराध ममता रानी,एडीसीपी वरुणा मनीष सांडिल्य,एसीपी कैंट डॉक्टर अतुल अंजान त्रिपाठी,प्रशिक्षु आईपीएस किरण यादव,सीडब्ल्यूसी की अध्यक्ष स्नेहा उपाध्याय,निर्देशिका दिव्या सिंह,प्रधानाचार्य अविनाश पांडे थानाध्यक्ष वैद्यनाथ सिंह, उप निरीक्षक सुनील कुमार गौड़ समेत विद्यालय के समस्त अध्यापक, अध्यापिका बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News