UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

जन्मदिन पर बीटीटीए परिवार ने योगी‌जी सरकार के कुशल नेतृत्व की सराहना की--राकेश सिंह 

Updated on: 22 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी -- बनारस टूरिस्ट ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के पदाधिकारियों की गुरुवार को कैंट स्थित संगठन कार्यालय पर एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का जन्मदिन संगठन के पूरे सदस्यों द्वारा बड़े ही हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर वाराणसी प्रधान संघ के जिला अध्यक्ष एवं बीटीटीए के अध्यक्ष राकेश सिंह द्वारा 05 किलोग्राम का केक काटा गया तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की दीर्घायु,उत्तम स्वास्थ्य, एवं उनके राष्ट्र सेवा में निरंतर सफलता की कामना की गई व उनके कुशल नेतृत्व की सराहना भी की गयी। इस आयोजन के माध्यम से बीटीटीए परिवार ने मुख्यमंत्री जी के प्रति अपनी कृतज्ञता और शुभकामनाएं व्यक्त की एवं राज्य के सर्वांगीण विकास के लिए उनके नेतृत्व की सराहना की गयी। इस कार्यक्रम में गणमान्य सदस्यों की गरिमा- मयी उपस्थिति रही। इसमें प्रमुख रूप से राकेश सिंह के साथ साथ विनोद सिंह, माया सिंह, प्रकाश जायसवाल, सुनील सिंह, राकेश श्रीवास्तव, रोहित सिंह, पिंटू श्रीवास्तव, प्रभाकर पाण्डेय, मुकेश पाण्डेय, बृजेश यादव एवं प्रवक्ता शशि प्रताप सिंह आदि उपस्थित रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News