UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*श्रीमद्भगवद्गीता के माध्यम से आचरण को पवित्र बनाएं : प्रो पतंजलि मिश्र*

Updated on: 17 April, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

रामेश्वर,वाराणसी। महाराज बलवन्त सिंह स्नातकोत्तर महाविद्यालय के संस्कृत विभाग द्वारा गीता जयन्ती के उपलक्ष्य में "अखिल भारतीय श्रीमद्भगवत्‌गीता व्याख्यान" का आयोजन गंगापुर परिसर में आज शुक्रवार को किया गया।कार्यक्रम का शुभारम्भ पूज्य संस्थापक महाराज, माँ सरस्वती तथा भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीपप्रज्वलन करके किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में का० हि० वि० के संस्कृत धर्म विज्ञान संकाय के वेद विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो० पतन्जलि मिश्र उपस्थित थे। मुख्य अतिथि ने छात्रों को आहार- व्यवहार-विचार को सात्विक बनाये रखने के लिए वेद एवं श्रीमद्भग‌वतगीता के माध्यम से प्रेरित किया।कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो० पुरुषोत्तम सिंह ने अतिथि परिचय एवं स्वागत भाषण किया। कार्यक्रम में विषय प्रस्थापना डा. सत्यप्रकाश सिंह ने किया।संस्कृत की छात्राओं द्वारा गीता के सोलहवें अध्याय का सस्वर पाठ किया गया।कार्यक्रम का संचालन डा. अञ्जना एवं मंगलाचरण डा. अभिषेक अग्निहोत्री ने किया।धन्यवाद ज्ञापन प्रो० आलोक कुमार कश्यप ने किया। पाठ करने वाली सभी छात्राओं को मुख्य अतिथि व प्राचार्य द्वारा पुरस्कृत भी किया गया। आज के कार्यक्रम में प्रो० शैलेन्द्र कुमार सिंह, प्रो० मंजु मिश्रा,डा. अर्चना श्रीवास्तव,डा. अनुराधा सिंह,डा. अर्चना सिंह,डा. आशा कुमारी,श्री दुर्गेश कुमार पाण्डेय,श्री अंगद प्रसाद यादव,डा. मुहम्मद अरशद,श्री महेन्द्र कुमार,श्रीमती कंचन वर्मा,श्री मनोज पटेल एवं समस्त प्राध्यापकगण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News