UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

चर्चित दूल्हा हत्याकांड का आरोपी मुठभेड़ में ढेर

Updated on: 28 July, 2026

पुर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़ ब्यूरो चीफ विवेक सोनी 

जौनपुर। चर्चित दूल्हे आजाद बिंद हत्याकांड में नामजद फरार तीनों आरोपितों में से एक को 25 दिन बाद खेतासराय थाना क्षेत्र के सोंधी निवासी रवि यादव को पुलिस ने मुठभेड़ में ढेर कर दिया है।एक-एक लाख का इनाम घोषित करने के बाद एसआईटी के साथ ही एसटीएफ आजमगढ़ जिले के बरदह थाना क्षेत्र के चिकसांवा निवासी प्रदीप बिंद, खेतासराय थाना क्षेत्र के सोंधी निवासी रवि यादव व सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के जपटापुर का भोले राजभर की लगातार तलाश कर रही थी। पुलिस ने मिले इनपुट के आधार पर रवि यादव को सोमवार भोर में मार गिराया है सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के बड़उर गांव निवासी 24 वर्षीय आजाद बिंद का विवाह खेतासराय थाना क्षेत्र के बीबीपुर (जमदहां) निवासी मोरख नाथ बिंद की पुत्री सोनी बिंद के साथ तय हुआ था। एक मई का रात बरात लेकर जाते समय घर से लगभग सात किलोमीटर दूर खेतासराय के बादशाही बाजार के पास लगभग 8.30 बजे बाइक सवार नकाबपोश हमलावर कार रोककर आजाद बिंद को गोली मार हत्या कर फरार हो गए थे।आजाद बिंद के पिता राम लखन बिंद की तहरीर पर तीनों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज हुआ था। पुलिस शरणदाता व सहयोगियों के रूप में 13 को अभी तक गिरफ्तार भी कर चुकी है।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News