विवेक राय की खास रिपोर्ट
*चोलापुर।* राजकीय बालिका इंटर कॉलेज चोलापुर में शनिवार को वृक्षारोपण महोत्सव का कार्यक्रम हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। साथ ही भूगर्भ जल संरक्षण सप्ताह के अंतर्गत विद्यालय में पोस्टर प्रतियोगिता संपन्न कराते हुए भूगर्भ संरक्षण संबंधित जागरूकता रैली निकाल कर ग्रामीणों को जागरूक किया गया। रैली को विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती अंजू सिंह द्वारा हरी झंडी दिखाई गई। कार्यक्रम में डॉ अनीता गिरी, रंजना दूबे,आरती कुमारी, अंजू यादव,नंदिता यादव, सरिता कुशवाहा, डॉक्टर विशालाक्षी देवी ,अर्चना चौबे, अनुरमा शास्त्री, प्रशस्ति मिश्रा वंदना आदि शिक्षिकाएं उपस्थित रही।