संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
वाराणसी- पुलिस आयुक्त वाराणसी के वांछित/फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी व अपराधों की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के निर्देशन मे अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के पर्यवेक्षण मे एवं सहायक पुलिस आयुक्त कैन्ट के नेतृत्व में थाना लालपुर पाण्डेयपुर पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर मु0अ0सं0-114/2023 धारा 376,504,506 भादवि से संबंधित वांछित अभियुक्त विनय यादव पुत्र कालिका यादव निवासी ग्राम मनिहारी सिहावरी थाना बिरनो जनपद गाजीपुर को आज दिनांक 25.08.2023 को समय करीब 13.35 बजे पुलिस लाईन वाराणसी जाने वाले फ्लाई ओवर के नीचे से गिरफ्तार किया गया। उक्त के सम्बन्ध में थाना लालपुर पाण्डेयपुर पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष मनोज कुमार,का0 सत्यम श्रीवास्तव,का0 सुनील कुमार यादव थाना लालपुर पाण्डेयपुर कमि० वाराणसी शामिल रहे।