अतुल राय की खास रिपोर्ट
*हरहुआ*। युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग द्वारा विकासखंड कार्यालय सभागार हरहुआ में चयनित 72 युवक मंगल दल एवं 72 महिला मंगल दल कुल 144 मंगल दलों को मुख्य अतिथि गिरीश चंद्र यादव मा० राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार), खेल एवं युवा कल्याण विभाग उत्तर प्रदेश के कर कमलों द्वारा प्रोत्साहन स्वरूप खेल सामग्री किट वितरित किया गया।
गिरीश चंद्र यादव ने अपने सम्बोधन में मंगल दल के कार्य के बारे में बताते हुए अनुरोध किया गया कि प्राप्त खेल सामग्रियों का उपयोग ग्राम पंचायतों में निर्मित खेल मैदान में खिलाड़ियों की तैयारी के लिए किया जाएगा। जिन ग्राम पंचायतों में खेलकूद का मैदान नहीं है वहां प्राथमिक विद्यालय उच्च प्राथमिक विद्यालय इंटर कॉलेज डिग्री कॉलेज के मैदानों पर युवाओं द्वारा उपयोग किया जाए। साथ ही भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार सरकारी नौकरियों में युवा कल्याण विभाग का स्टेट लेवल खेलकूद प्रतियोगिता में पदक प्राप्त विजेताओं को अवसर दिया जाएगा। प्रत्येक ग्राम पंचायतों में खेलकूद का मैदान का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। खेलो इंडिया एवं मुख्यमंत्री घोषणा के अंतर्गत निर्मित स्टेडियमो में बीपीएड धारक को विज्ञापन निकाल कर रखा जायेगा।
उक्त अवसर पर हंसराज विश्वकर्मा मा० सदस्य विधान परिषद उत्तर प्रदेश/जिला अध्यक्ष भाजपा वाराणसी, सुरेंद्र नारायण सिंह पूर्व विधायक रोहनिया विधानसभा, केदारनाथ पूर्व विधान परिषद सदस्य, अभिषेक सिंह चंचल, ब्लाक प्रमुख चिरईगांव, आर०पी० सिंह क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी , दीपांकर आर्य खंड विकास अधिकारी हरहुआ ने विचार व्यक्त किया।
प्रमुख रूप से शिव शंकर सिंह, विवेक रंजन यादव, विवेक सिंह, भारत शुभम साहू, रागिनी सिंह क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी वाराणसी, बिरेंद्र प्रताप सिंह लेखाकार वाराणसी, हरिशंकर अन्य पीआरडी स्वयं सेवक उपस्थित रहे। युवा कल्याण अधिकारी अजय कुमार सिंह ने धन्यवाद ज्ञापित किया। संचालन नन्द किशोर ने किया।