UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

महादेव पीजी कालेज में हुआ नवमतदाता सम्मेलन*

Updated on: 23 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी। बरियासनपुर, चिरईगाँव स्थित महादेव पीजी कालेज में गुरूवार को नमो नवमतदाता सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर एवं महादेव् पीजी कालेज के प्रबंधक अजय सिंह व भाजपा जिला उपाध्यक्ष संजय सिंह ने दीप प्रज्जवलन कर किया। प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी खुद इस कार्यक्रम में लाईव जुड़े हुए थे। भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा देश भर में आयोजित इस कार्यक्रम का लाईव टेलिकास्ट किया गया जिसको महादेव पीजी कॉलेज के हजारों छात्रों ने सुना व देखा। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री ने कहा कि इसबार लाखों नव मतदाता वोटर बने हैँ जो अगले लोकसभा चुनाव में बड़ी भूमिका अदा करने जा रहे। आगामी लोकसभा चुनाव में युवा मतदाताओं संग देश के आम लोगों की पहली पसंद प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी हैँ। उन्होंने धारा 370 हटाने के साथ आतंकवाद को नेस्तनाबूद भी किया। प्रधान मंत्री ने करोड़ो बेघर लोगों को छत मुहैया कराई तो करोड़ो लोगों को रोजगार व निःशुल्क राशन दिया। विदेश नीति को मजबूत कर आज पीएम मोदी समूची दुनियाँ के सबसे शानदार,ईमानदार व चर्चित चेहरे बने हुए है। महादेव पीजी कॉलेज के प्रबंधक अजय सिंह ने कहा कि प्रधान मंत्री मोदी ने देश को तरक्की के उच्च मुकाम पर पहुंचा दिया है। उनके नीतियों के ही कारण भारत विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थ व्यवस्था बनने जा रहा है। भाजपा के जिला उपाध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि लोकतंत्र में जनता ही मालिक है। हम सभी भाजपा जन सिर्फ जनता के सेवक है। इस अवसर पर कालेज के ऐसे सैकड़ो छात्र छात्राओं को सम्मानित कर प्रमाणपत्र दिया गया जिन्होंने कालेज के अभिव्यक्ति 2024 कार्यक्रम में प्रथम,द्वितीय,तृतीय स्थान हासिल किया था। इस अवसर पर प्राचार्य डॉक्टर दया शंकर सिंह, पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के विभागाध्यक्ष डॉक्टर लोकनाथ पाण्डेय,डॉक्टर रेखा सिंह, डाक्टर मारुत नदंन मिश्र, डॉक्टर मोहन सिंह, डॉ. गौरव मिश्र, डॉक्टर राजेश, निर्मल सिंह, कमलेश मौर्य, अमित पाण्डेय,विवेक सिंह,अंकित मिश्रा,अन्नू गुप्ता,पंकज सिंह,नवीन श्रीवास्तव,, अभिषेक मिश्रा,विकास पटेल,विजय मौर्य,प्रतीक मिश्रा,शिव प्रकाश आदि मौजूद रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News