विश्वनाथ इंटर कॉलेज में पुस्तक वितरण, छात्रों को नियमित अध्ययन की दी सीख
पुर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़ ब्यूरो चीफ विवेक सोनी
जौनपुर शाहगंज श्री विश्वनाथ इंटर कॉलेज, कलान में जूनियर कक्षाओं के 920 विद्यार्थियों को निःशुल्क पाठ्यपुस्तकों का वितरण किया गया। यह पुस्तकें विकास खंड संसाधन केंद्र अखंडनगर द्वारा उपलब्ध कराई गईं, जिससे छात्रों में उत्साह का माहौल देखने को मिला वितरण कार्यक्रम का निरीक्षण प्रधानाचार्य डॉ. आशुतोष सिंह ने किया। उन्होंने समय पर पुस्तकों की उपलब्धता पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में यह एक महत्वपूर्ण पहल है, जिससे विद्यार्थियों को पढ़ाई में सहायता मिलेगी उन्होंने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि पाठ्यपुस्तकें शिक्षा की बुनियाद होती हैं और उनका सही उपयोग ही सफलता की कुंजी है। विद्यार्थियों से उन्होंने नियमित अध्ययन करने और बेहतर अंक प्राप्त करने का आह्वान किया।इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकगण एवं अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद रहे और वितरण कार्य को सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया गया श्री विश्वनाथ इंटर कॉलेज कलान में छात्रों को निःशुल्क पाठ्यपुस्तकें वितरित करते हुए कार्यक्रम के दौरान पुस्तक प्राप्त कर चुके लाभान्वित विद्यार्थी।