UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*बड़ागाँव पुलिस ने नाबालिग को बहला फुसला कर भगा ले जाने वाले वांछित अभियुक्त आनन्द पटेल को किया गिरफ्तार कब्जे से अपहृता बरामद* 

Updated on: 23 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 विवेक राय

वाराणसी- पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम, गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त गोमती ज़ोन व अपर पुलिस उपायुक्त गोमती ज़ोन के पर्यवेक्षण में तथा सहायक पुलिस आयुक्त पिण्डरा के कुशल नेतृत्व में आज दिनांक 19.08.2023 को थाना बड़ागाँव पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर रिंगरोड के पास से मु0अ0स0 169/2023 धारा 363/366/376(3) भा0द0वि0 व 5(ठ)/6 पाक्सो एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्त आनन्द पटेल पुत्र हरिश्चन्द्र पटेल निवासी बहोरीपुर वीरापट्टी थाना बड़ागांव जनपद वाराणसी को गिरफ्तार कर अपहृता/पीड़िता को बरामद किया गया। उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना बड़ागाँव पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष श्री राजकुमार पाण्डेय,उ0नि0 श्री विशाल सिंह,का0 पंकज कुमार सिंह,म0का0 अन्जू थाना बड़ागांव कमिश्नरेट वाराणसी शामिल रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News