UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*निर्भीक पत्रकारिता के स्तंभ थे स्व० डॉ राजेंद्र त्रिपाठी- दायलु*

Updated on: 13 June, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

*वाराणसी।* स्वर्गीय डॉ राजेंद्र त्रिपाठी की 11वीं पुण्यतिथि पर कमिश्नरी सभागार में आयोजित "आज के समय की पत्रकारिता विषय गोष्ठी एवं सम्मान समारोह" में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित डा. दयाशंकर मिश्र दयालु राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) आयुष खाद्य सुरक्षा एवम् औषधि प्रशासन उत्तर प्रदेश सरकार ने अपने सम्बोधन में कहा स्वर्गीय डॉ राजेंद्र त्रिपाठी निर्भीक मूल पत्रकारिता के वॉक रहे जिन्होंने समाज और सरकार के साथ ताल मिलाकर पत्रकारिता के आयाम से विकास को आगे बढ़ाने में पूर्ण सहयोग किया।

विशिष्ट अतिथि प्रोफेसर राम मोहन पाठक ने अपने अतीत के संस्करण में कहा कि मैं एवं स्वर्गीय डॉ राजेंद्र त्रिपाठी पूर्व काल में प्रोफेसर श्री डी एन चतुर्वेदी जी के शिष्य रहे और गुरु भाई के रूप में हम दोनों ने मिलकर पत्रकारिता के जगत में वह पल समय देखा जब पत्रकारिता की मूल भाव बेहद पैसों के सिद्धांत से ऊपर था।

इस अवसर पर आयोजक अक्षय सेवा फाउंडेशन के महासचिव वस्त्र मंत्रालय में भारत सरकार में सदस्य एवं जी-20 के एंबेसडर धर्मेंद्र त्रिपाठी ने अपने पिता के संस्मरण को याद कर तत्कालीन सरकारों के साथ पत्रकारिता के दंड को भी साझा किया जिसमें उनके लिखे हुए लेख एवं बाय लाइंस का उदाहरण किया त्रिपाठी ने कि प्रतिवर्ष उनकी पुण्यतिथि पर समाज के विभिन्न वर्ग के लोगों को सम्मानित किया जाता है।इस वर्ष 11 पत्रकारो एवं समाजसेवियों को मंच से सम्मानित किया गया। 

नेशनल यूथ प्रेस एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष राजेश दुबे ने धन्यवाद ज्ञापन कर अतिथियों का आभार प्रकट किया।

विशिष्ट अतिथि बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष श्री राधे मोहन त्रिपाठी पूर्व अपरायुक्त श्री सतीश चंद्र मिश्रा , पवन त्रिपाठी, भरत निधि त्रिपाठी,सचिन सनातनी, आयुष्मान सिंह,सौरव पाठक सहित आदि लोग उपस्थित रहे।मंच संचालन अमृता विश्वकर्मा एवं अतिथियों का स्वागत मुशीर अहमद व दिनेश कुमार आदि ने किया।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News