UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

तहसील बार एसोसिएशन के चुनाव में घनश्याम मिश्रा अध्यक्ष अशोक कुमार यादव बने महामंत्री

Updated on: 21 July, 2026

पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज

संवाददाता आशुतोष मिश्रा 

 

  जौनपुर तहसील बार एसोसिएशन का चुनाव शनिवार को गहमा गहमी के बीच संपन्न हुआ। इसमें अध्यक्ष पद पर घनश्याम मिश्र एडवोकेट ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कृष्ण कुमार सिंह एडवोकेट को 29 मतों से हराकर जीत दर्ज किया। महामंत्री के पद पर अशोक कुमार यादव एडवोकेट ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी बी एल यादव एडवोकेट को 10 मतों से पराजित किया। चुनाव अधिकारी राम लखन पटेल एडवोकेट ने बताया कि अध्यक्ष पद पर तीन उम्मीदवारों के बीच मुकाबला रहा जिसमें घनश्याम मिश्रा एडवोकेट 88 मत कृष्ण कुमार सिंह एडवोकेट को 59 मत व हंसराज यादव को 50 मत प्राप्त हुए। जिसमें घनश्याम मिश्र को 29 मतों से विजई घोषित किया गया ।इसी प्रकार महामंत्री पद के लिए पांच उम्मीदवारों के बीच हुए मुकाबले में अशोक कुमार यादवएडवोकेट ने 57 मत बीएल यादव एडवोकेट ने 47 मत, राम प्यारे मौर्या को 37 मत ,सुरेंद्र यादवएडवोकेट को 33 मत तथा श्री प्रकाश मिश्रा को 22 मत प्राप्त हुए। जिसमें अशोक यादव को 10 मतों से विजई घोषित किया गया। इसी प्रकार वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर अमरजीत यादव एडवोकेट, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए देवेंद्र दुबे व राजेश यादव, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर राजू यादव व धर्मेंद्र कुमार ,संयुक्त मंत्री पद के लिए पृथ्वीराज पांडे सुनील चौरसिया व कुलदीप यादव ,कोषाध्यक्ष पद के लिए संतोष कुमार सिंह, आय व्यय निरीक्षक पद के लिए अवधेश तिवारी को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। अध्यक्ष घनश्याम मिश्र व महामंत्री अशोक यादव ने सभी मतदाताओं का आभार व्यक्त किया। घनश्याम मिश्र ने कहा कि अधिवक्ता हितों के लिए सदैव संघर्ष करता रहूंगा। अधिवक्ताओं ने माल्यार्पण कर स्वागत किया।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News