UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*एडीसीपी गोमती जोन ने नये कानुन के विषय मे जनमानस को दी जानकारी*

Updated on: 13 June, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

 बड़ागांव (वाराणसी) बड़ागांव थाना परिसर में सोमवार को सुबह भारतीय न्याय संहिता में हुए बदलाव एवं आगामी त्यौहारों के मद्देनजर पीस कमेटी की बैठक की जिसमें एडीसीपी गोमती जोन आकाश कुमार पटेल ने विस्तृत जानकारी दिया।

     बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधियो, व्यापारियों, ग्रामीणों को संबोधित करते हुए एडीसीपी ने कहा अंग्रेजों के समय की पुरानी न्याय प्रणाली में बदलाव किया गया है जिसमें गैंगरेप, धोखाधड़ी, दहेज हत्या सहित अन्य मुकदमे भारतीय न्याय संहिता के तहत दर्ज होंगे जिससे जनता को त्वरित न्याय मिल सके इस विषय में जानकारी जरूरी है। वहीं आगामी त्यौहारों रथयात्रा मेला और मुहर्रम शांति, सौहार्द से मनाये जाने की अपील भी किया। इस दौरान कार्यवाहक थानाध्यक्ष आशीष मिश्रा ने आगंतुकों को धन्यवाद ज्ञापित किया।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News