UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

 मोक्ष सदन की पंचवक्त्र शांति होम 17 नवम्बर को--उषा रानी

Updated on: 28 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी -- मोक्ष सदन एंड चैरिटेबल ट्रस्ट वृद्ध आश्रम सोनारपुरा केदारघाट वाराणसी द्वारा आगामी 17 नवंबर 2025 को पंचवक्त्र शान्ति होम का आयोजन किया जायेगा। उक्त बातें मोक्ष सदन एंड चैरिटेबल ट्रस्ट की अध्यक्ष उषा रानी ने बुधवार को आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान कही। उन्होंने बताया कि इस पंचवक्त्र होम में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार के आयुष मंत्री दयाशंकर मिश्र उपस्थित होंगे। यह हवन वैदिक परंपरा पर आधारित एक अद्वितीय अनुष्ठान है। जिसका उद्देश्य ग्रह दोष, पितृ दोष, वास्तु दोष, तिथि, वार, योग एवं करण संबंधी दोषों का निवारण कर समाज में शांति समृद्धि एवं स्वास्थ्य की स्थापना करना है। ट्रस्ट की अध्यक्षा उषा रानी ने बताया कि इस विशेष होम में विद्वान ब्राह्मणों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूर्णाहुति दी जायेगी। यह आयोजन प्रत्येक व्यक्ति के पारिवारिक, आर्थिक एवं मानसिक कल्याण हेतु अत्यंत शुभ माना गया है। इच्छुक श्रद्धालु अपने नाम, गोत्र एवं जन्म का विवरण देकर इस यज्ञ में सम्मिलित होकर दिव्य लाभ प्राप्त कर सकते हैं

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News