UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

श्रम मंत्री अनिल राजभर जिनेवा, स्विट्ज़रलैंड में अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन के वार्षिक अंतर्राष्ट्रीय श्रम सम्मेलन में भाग लेंगे*

Updated on: 13 June, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

       वाराणसी। जिनेवा, स्विट्ज़रलैंड में आयोजित हो रहे अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन (आईएलओ) के 09-11 जून, 2025 तक होने वाले वार्षिक अंतर्राष्ट्रीय श्रम सम्मेलन (आईएलसी) के 113वें सत्र में भाग लेने के लिए भारत सरकार द्वारा उत्तर प्रदेश के श्रम एवं सेवायोजन समन्वय मंत्री अनिल राजभर को भारतीय त्रिपक्षीय प्रतिनिधिमंडल के सदस्य के रूप में नामित किया गया है। 

       बताते चलें कि अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन के अंतर्राष्ट्रीय श्रम सम्मेलन का 113वाँ सत्र 02 से 13 जून 2025 तक जिनेवा, स्विटज़रलैंड में आयोजित किया जाएगा। अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन का संस्थापक सदस्य होने के नाते, भारत जिनेवा में आईएलओ के वार्षिक अंतर्राष्ट्रीय श्रम सम्मेलन में एक उच्च स्तरीय त्रिपक्षीय प्रतिनिधिमंडल के माध्यम से भाग लेता है।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News