अतुल राय की खास रिपोर्ट
वाराणसी।इस साल होली के त्योहार में देश भर के व्यापारियों में एक नई उमंग और उत्साह फैला है और व्यापार के भविष्य को लेकर एक बार फिर नई आशा जगी है।पिछले साल के मुकाबले इस वर्ष होली के त्योहारी सीजन में देश भर के व्यापार में लगभग 25 फीसदी की वृद्धि का अनुमान लगाया गया है जिसकी वजह से देश भर में 25 हजार करोड़ से ज्यादा का व्यापार होने की उम्मीद है।
*कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स* (कैट) के प्रदेश महामंत्री अखिलेश कुमार मिश्रा ने कहा कि इस बार होली की त्योहारी बिक्री में चीन के बने हुए सामान का व्यापारियों और ग्राहकों ने बहिष्कार किया और केवल भारत में ही बने हर्बल रंग और गुलाल,पिचकारी,ग़ुब्बारे,चंदन,पूजा सामग्री,परिधान सहित अन्य सामानों की बिक्री हो रही है।मिठाइयां,ड्राई फ्रूट,गिफ्ट आइटम्स,फूल और फल,कपड़े,फर्निशिंग फैब्रिक,किराना,कंज्यूमर ड्यूरेबल्स सहित अन्य प्रोडक्ट्स की भी जबरदस्त मांग बाजारों में दिखाई दे रही है। वही व्यापारियों ने इस बार बाजार में रौनक दिखने की बात कही। देश मे निर्मित वस्तुओं का बड़े पैमाने पर उपभोग कर्ताओं द्वारा की जा रही है।