UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*हिंदी दिवस पर महाविद्यालय में हुआ संगोष्ठी का आयोजन*

Updated on: 13 June, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

*मिर्जामुराद।* गौर गांव (मिर्जामुराद) स्थित स्व. वंशनारायण सिंह महिला महाविद्यालय में गुरुवार को हिन्दी दिवस के उपलक्ष्य में एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्रबंधक व भाजपा नेता संजीव सिंह गौतम ने किया।संजीव सिंह गौतम ने कहां कि भाषा भावनाओं को व्यक्त करने का एक साधन मात्र है लेकिन इस साधन में वह बल है जो दुनिया को बदल सकता है। विभिन्नताओं के बीच एक भाषा ही है जो एकता का आधार बनती है और हम सभी को इस एकता के साधन का सम्मान करना चाहिए। हिंदी हमारी मातृभाषा है जिसे सम्मान देना हमारा कर्तव्य है। इस अवसर पर प्रचार्या डॉ. रिंकी सिंह, डॉ. आशुतोष उपाध्याय, डॉ. अंजना सिंह, गौरव उपाध्याय, योगेश सिंह, अमृता सिंह, अभिषेक त्रिपाठी 'सुमित', मुकेश यादव, सपना पांडेय, स्नेहा मिश्रा, वीरेंद्र, राजेश, रामजी, राकेश समेत अन्य प्रवक्तागण एवं छात्राएं उपस्थित रही।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News