संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस नज़
अतुल राय
वाराणसी। मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु नागपाल द्वारा मंगलवार को विकासखण्ड चोलापुर के ग्राम पंचायत बबियांव का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान ग्राम पंचायत बबियांव में ग्रामीणों द्वारा की गई आपत्ति पर अन्नपूर्णा भवन निर्माण स्थल और ग्रामीणों द्वारा सुझाए गए स्थल का निरीक्षण करते हुए मौके पर उपस्थित लेखपाल,ग्राम प्रधान को एक सप्ताह में निराकरण करते हुए कार्य प्रारम्भ करने हेतु निर्देशित किया गया।तत्पश्चात विकासखण्ड चोलापुर कार्यालय का भी औचक निरीक्षण किया। जिसमें मनरेगा,आवास कक्ष,और लेखाकार कक्ष का निरीक्षण किया। कार्यालय में अलमारी में पत्रावलियों का रखरखाव ठीक नहीं पाया गया। आलमारी में रखी बेतरतीब पत्रावलियों के लिए पटल सहायक मनरेगा,आवास ऑपरेटर,अवर अभियन्ता लघु सिंचाई और लेखाकार को फटकार लगाई,तथा पत्रावलियों को इंडेक्स बनाकर क्रमवार रखने,निष्प्रयोज्य पत्रावलियों की विडिंग करने का निर्देश दिया।इसके साथ ही परियोजनावार कार्य की स्थिति,भुगतान की स्थिति,जीएसटी,आयकर विवरण पंजिका ना बनने पर सभी कार्य का रजिस्टर बनाकर अद्यतन करने का निर्देश दिया गया।साथ ही खण्ड विकास अधिकारी चोलापुर को ढीले पर्यवेक्षण के लिए फटकार लगाते हुए चेतावनी दी गयी कि भविष्य में इस प्रकार की कमियां पाए जाने पर कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।