संवादाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
वाराणसी- पुलिस आयुक्त वाराणसी के मादक पदार्थों की अवैध बिक्री, अपराध की रोकथाम व अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के निर्देशन में, अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के पर्यवेक्षण में, सहायक पुलिस आयुक्त सारनाथ के नेतृत्व में थाना चौबेपुर पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त मनोज यादव पुत्र मुंशी यादव निवासी ग्राम चकिया नेवादा थाना खानपुर जनपद गाजीपुर को कैथी श्मशान घाट पीपल के पेड़ के पास थाना चौबेपुर से दिनांक 13.05.2023 को समय करीब 20.15 बजे गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 1.250 कि०ग्रा० नाजायज गांजा बरामद हुआ। उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना चौबेपुर में मु0अ0सं0 207/2023 धारा 8/20 एन०डी०पी०एस० पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।