संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
*हरहुआ।* उत्तर प्रदेश ग्राम्य विकास विभाग के निर्देश पर स्थानीय विकास खण्ड के सभी ग्राम पंचायतों में आवास दिवस मनाया गया।
ग्राम पंचायत भौमि में संयुक्त खण्ड विकास अधिकारी बद्री प्रसाद वर्मा और एडीओ आईएसबी संजय श्रीवास्तव ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री आवास के लाभार्थियों को आवास की चाभी प्रदान की।
मौके पर लाभार्थियों ने गृहपूजन कर गृहप्रवेश किया। गृहप्रवेश कर लाभार्थी प्रफुल्लित दिखे।
मुन्नी देवी पत्नी विनोद और पार्वती पत्नी बच्चेलाल ने प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री को धन्यवाद देते हुए बताया की पहले उनका कच्चा जर्जर घर था जो बारिश होने पर टपकता था अब आवास मिल जाने पर घर पक्का हो गया है।
इस अवसर पर एडीओ आईएसबी ने बताया की वित्तीय वर्ष 2022 -23 में नौ सौ अट्ठासी प्रधान मंत्री आवास में से आठ सौ उनसठ और इकतीस मुख्यमंत्री आवास में सभी आवास पूर्ण हो गए हैं। उक्त अवसर पर सचिव बीना सोनकर, सुनिधि त्रिपाठी, बीटी अंजनी श्रीवास्तव, अमितेश श्रीवास्तव और प्रधान अरविंद कुमार पंचायत सहायक कमलेश आदि व्यक्ति उपस्थित रहे।